जैना नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, मंत्री महेंद्र भगत ने पार्षद रोमी के साथ 45:75 लाख की लागत से किया गलियों के निर्माण का शिलान्यास
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के वार्ड नंबर 42 में विकास कार्यों की शुरुआत हुई है गलियों के निर्माण कार्यों के उद्घाटन को लेकर मंत्री महेंद्र भगत ने आज वार्ड नंबर 42 के पार्षद रोमी वधवा के साथ गलियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने कहा कि इलाके में विकास कार्यों को लगातार हरी झंडी मिलेगी ओर आने वाले दिनों में रूके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। इस मौके पर जैना नगर वेलफेयर सोसाइटी सहित इलाके के लोग भी मौजूद भी मौजूद थे जिन्होंने मंत्री भगत ओर पार्षद रोमी का फूलों की मालाएँ पहनाकर स्वागत किया।