बरनाला में सफ़ाई कर्मियों पर लाठीचार्ज की वीडियो आई सामने
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
बरनाला में सफ़ाई कर्मियों के द्वारा पुलिस के साथ बहस होने के बाद सड़क पर कूड़ा फैंकने की घटना सामने आई जिसके बाद कूड़ा फैंकने वालो पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। देखते ही देखते माहौल ऐसा ख़राब हुआ कि सफ़ाई कर्मियों के पक्ष में आएं समर्थकों ने पूरी सड़क पर कूड़े के ढेर लगा दिए। पर पुलिस ने कूड़े के ढेर लगाने वालो को फिर से लाठियाँ मारकर खदेड़ा। हालाँकि इस मामले के बाद महिला कमीशन ने महिलाओं को लाठियाँ मारने के मामले में संज्ञान लिया है ओर कारवाई की मांग की है।