BURNING NEWS✍️
पंजाब भाजपा को जल्द ही नया प्रधान मिल गया है। बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को यह अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ 2027 विधानसभा चुनाव अभियान में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। पर इसी बीच सिक्ख समाज के केवल ढिल्लो को पंजाब प्रधान लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग लंबे समय से पंजाब भाजपा की कमान किसी सिख चेहरे को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं। अब तक पार्टी का आधार मुख्य रूप से हिंदू वोट बैंक पर केंद्रित रहा है, लेकिन नेतृत्व संतुलन साधने के लिए सिख चेहरे को आगे लाने की रणनीति पर काम चल रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और मनजीत राय भी दौड़ में हैं। आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान की तरफ से लिया जाएगा।
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चर्चा में आए थे, जब डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने उनसे मुलाकात की थी। इसके अलावा भाजपा संगरूर और बरनाला क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुछ करीबी नेता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।