एक हाथ में हथियार, दूसरे में भाभी का कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर निकला युवक
BURNING NEWS✍️ भाभी का सिर काटकर एक हाथ में तेज़धार हथियार ओर दूसरे में भाभी का सिर लेकर युवक सड़क पर घूमता रहा, जिसने मंदिर के सामने जाकर पहले जयकारा लगाया ओर फिर खुद ही थाने पहुँच गया।शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके … Read more
Rajesh Sharma2 Jun 2025 • 2 min read • 1,838 views
BURNING NEWS✍️
भाभी का सिर काटकर एक हाथ में तेज़धार हथियार ओर दूसरे में भाभी का सिर लेकर युवक सड़क पर घूमता रहा, जिसने मंदिर के सामने जाकर पहले जयकारा लगाया ओर फिर खुद ही थाने पहुँच गया।शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद देवर ने भाभी का सिर काटकर हत्या कर दी और कटा हुआ सिर और हथियार हाथ में लेकर सड़क पर निकल पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी इस भयावह हालात में भी बिल्कुल सामान्य भाव से सड़क पर चल रहा था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जिले के बासंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ इलाके में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी भाभी की हत्या कर दी और उसका सिर काटकर सड़क पर खुलेआम घूमता रहा. मृतक महिला की पहचान सती मंडल के रूप में हुई है जबकि आरोपी देवर का नाम विमल मंडल बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है.
Share this story
✍ Reporter · Burning News
Rajesh Sharma
The Voice of Truth
Rajesh Sharma is a senior reporter at Burning News, covering Punjab, crime, politics and breaking news — bringing readers fast, factual and fearless ground reporting from across the region.