BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

सरकार ने आज यानी 15 अगस्त से नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एनुअल फास्टैग पास लॉन्च कर दिया है। इस पास की कीमत 3,000 रुपए है, जो एक साल के लिए वैलिड होगा। इस पास के जरिए यूजर्स 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी। इस एक पास से नेशनल हाईवे पर यात्रा के लिए बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने और रिचार्ज करने की झंझट से राहत मिल जाएगी

सवाल 1: FASTag तो पहले से ही है, फिर इस पास की क्या जरूरत है? 

जवाब: FASTag से हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं, लेकिन इस एनुअल पास के साथ आप एकबार 3,000 रुपए लगाकर सालभर में 200 टोल क्रॉस कर पाएंगे। एक टोल पर एवरेज लागत 15 रुपए आएगी। ये उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं।

सवाल 2: क्या एनुअल पास लेना सरकार की ओर से मेंडेटरी है?
जवाब: नहीं, एनुअल पास लेना मेंडेटरी नहीं है। आप मौजूदा फास्टैग को ही इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। इसकी कहीं रोक नहीं है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।