BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर के अर्बन इस्टेट इलाके में हमलावारों के द्वारा किडनी अस्पताल के डाक्टर राहुल सूद को पहले जबरन कार में धकेला जिसके बाद उनके पैर में गोली मारी। गोली
मारने के बाद लुटेरे फरार हो गए घायल डाक्टर ने अपना फोन निकाला ओर किसी को फोन किया फिर ज़मीन पर गिर गए। घटना के बाद सीसीटीवी में लुटेरे हमलावार साफ देखे जा सकते हैं मौके पर पहुँचे डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो ने घटना स्थल का दौरा किया ओर आरोपियों के जल्द ही गिरफ़्त में होने की बात कही हैँ ढिल्लो ने कहा कि प्रथम जाँच में मामला अपहरण का नहीं लग रहा बल्कि लूट की नीयत हो सकती हैँ जो पुलिस टीम इन हमलावारों के पीछे लग गई है जो जल्द ही पुलिस को इनको पकड़ने में सफलता मिलेगी।