BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में प्राईवेट अस्पताल के डाक्टर राहुल सूद को गोली मारने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई है हालाँकि आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि उक्त लुटेरों का कोई अता पता नहीं था,लुटेरे प्रवासी थे जो शहर के बीचो बीच बने प्रवासियों के क्वार्टरों में रहते थे,
पंजाब में प्रवासी लोगों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है पर इनकी पहचान क्या है ये कुछ पता नही। चंद रूपए कमाने के चक्कर में क्वार्टर बनाकर बिना वेरिफ़िकेशन के किराएं पर कमरा देना अब आम लोगों के लिए घातक साबित होने लगा है। कई ऐसी वारदातें हैं जो इसी वजह से ट्रेस नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि प्रवासी युवकों ने डाक्टर का अपहरण करके फिरौती माँगनी थी पर ऐसा नहीं हो पाया ओर वो उसे गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। आरोपी फोकल प्वाइंट इलाके में क्वार्टरों में रहते थे जिनकी कोई पहचान थाने में नहीं थी
शहर में बने क्वार्टरों में रह रहे कई संदिग्ध
शहर में नाजायज तौर पर क्वार्टरों में कई प्रवासी रह रहे हैं जिनकी कोई पहचान नहीं ना ही कोई पिछला रिकॉर्ड है इनमें से कई अपराधिक वारदातों में संलिप्त हैं पर पुलिस के पास इनकी कोई पहचान या सबूत नहीं है।