BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में आप विधायक को करनाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने का मामला सामने आया था पर इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है जिसमें विधायक के साथियों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला करके उन्हें भगाकर ले गए है। जिन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियाँ चलाई इस हमले में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए है।

पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।”