BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान हो गया है, सीएम मान के इस ऐलान के बाद पीड़ितों में ख़ुशी की आस जागी है। पंजाब सरकार की आज हुई अहम कैबिनेट मीटिंग में सीएम भगवंत मान अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद सीएम ने फैसलों का ऐलान किया। मुख्य रूप से सरकार ने किसानों के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपए मुआवजे का ऐलान किया, जिसे सीएम ने किसी भी राज्य द्वारा दिया जाने वाला सबसे अधिक मुआवजा बताया। इसके अलावा बाढ़ से मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।किसानों को सोसाइटियों या कॉपरेटिव बैंकों से लिए कर्ज की अदायगी में छह महीने की छूट भी दी गई है।

“वीडियो संदेश में सीएम ने कहा— “मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं, जैसे ही छुट्टी मिलेगी, मैं आपके बीच आऊंगा। मैं लोगों के बिना नहीं रह सकता। आपके दर्द के सामने मेरा दर्द बहुत छोटा है। आपकी चुनी हुई सरकार हर वक्त आपके साथ खड़ी है।

ज़मीन से रेत/मिट्टी हटाने की अनुमति – बाढ़ से मिट्टी और रेत नदियों में भर गई है, जिससे कई नदियों की चौड़ाई कम हो गई है सरकार “जिसकी ज़मीन, उसकी रेत” नीति लेकर आ रही है किसान अपनी ज़मीन से रेत/मिट्टी निकाल सकेंगे और चाहें तो उसे बेच भी सकते हैं । उन्होंने कहा कि ब्यास नहीं पहले बहुत चौड़ी होती थी, लेकिन अब छोटी हो गई।

मृतकों के परिजनों को सहायता – बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी वहीं जिनके मकान गिरे हैं उनकी जाँच करके उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।