BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में के.पी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत के बाद पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर दी है जिसके बाद आरोपी की तलाश में छापेमाी की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है पर इस मामले में एफ़आइआर के बाद प्रिंस नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज
किया है, पुलिस ने धारा 281,125A,125B, 105,324(4) के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पूर्व एमपी महेंद्र केपी ने पुलिस को बताया कि वो अपनी कार में माडल टाउन से घर जा रहे थे उनके आगे वाली कार में उनका बेटा रिची था जिसकी कार में पहले एक करेटा गाड़ी ने टक्कर मारी जो कार बहुत तेज रफ़्तार से चला रहा था पुलिस जाँच में सामने आया कि तेज रफ़्तार से चलने वाली बेकाबू गाड़ी प्रिंस की थी जो कि अटारी बाज़ार में शाम इंटरपराईसेस का मालिक है, पुलिस फरार प्रिंस की तलाश में छापेमारी कर कर रही है