BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में HYUNDAi कंपनी ने ऐसा कांड किया कि हर कोई हैरान है, जालंधर के बीएमसी चौक में स्थित कंपनी शोरूम ने पुरानी गाड़ी को नई बताकर ग्राहक को बेच दिया जिसके बाद ग्राहक अपने घर नई गाड़ी समझ ले गया। ग्राहक का आरोप है कि उनको डेमो कार को दोबारा से पेंट करके बेचा गया है, जबकि गाड़ी पुरानी है। कपूरथला में गलोबल इमिग्रेशन के मालिक किक्की वालिया ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले कंपनी से करेटा काले रंग की ख़रीदी थी जो उनको किसी कार वाले ने कहा कि गाड़ी पेंट हुई है आपने नई नहीं ख़रीदी जिसके बाद किक्की वालिया कंपनी में आए ओर आकर पुरानी कार बेचकर उनके साथ कंपनी के द्वारा धोखा करने की बात कही जिसके बाद कंपनी वालो ने खुद को फँसता देखकर कार के मालिक को नई कार दी। इस मामले के बाद कोस्मो हुंडई की जालंधर में खूब बदनामी हो रही है।