BURNING NEWS✍️
माता वैष्णो देवी के लाखों करोड़ों भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. पवित्र यात्रा को तीन दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया गया है. यात्रा 5 तारीख से 7 अक्तूबर तक बंद रखने के आदेश है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू संभाग में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र यात्रा को तीन दिनों तक स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो. बता दें कि माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास लैंडस्लाइड होने की वजह से व्यापक नुकसान हुआ था. तकरीबन तीन दर्जन श्रद्धालुओं की जान चली गई थी. पिछली आपदा से सबक लेते हुए मौसम विभाग का अलर्ट आते ही श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फौरी तौर पर रोक दिया है.