BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

क्रिकेट मैचों में सट्टे की लत ने एक घर में जहां अँधेरा कर दिया वहीं सट्टेबाजों का जब दिल 70 लाख जीतकर भी नहीं भरा तो उन्होंने सट्टा लगाने वाले का घर भी अपने नाम करवा लिया। जिससे परेशान होकर क्रिकेट मैच में पैसे लगाने वाले ने आत्महत्या कर ली। घटना कबीर नगर की है जहां टीटू नाम के व्यक्ति से शहर के तीन बड़े बुकीज ओर जुआरी जिनमें एक जुआ लूट कांड में भी शामिल था ने धोखे से टीटू को जुएँ ओर मैचों में क़रीब 70 लाख रूपए धोखे से हरा दिए। जिसके बाद हैंडलूम कारोबारी जो पहले एक डीजे वाले ओर फाइनेन्सर को भी इसी तरह लूट चुका है ने मृतक टीटू का घर जुएँ में जीत लिया जिसे बाद में टीटू के भाई ने पैसे देकर छुड़वाया। तीन सट्टेबाजों ने शहर में आतंक मचा रखा है जुएँ की लूट में भी इस जुआरी की काफ़ी पिटाई थी जिसने बाद में वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई वहीं अटारी बाज़ार के हैंडलूम कारोबारी की चर्चाएँ बहुत हैं जिसने बाज़ार में करोड़ों की नाजायज बिल्डिंग भी बनाकर निगम को लाखों का चूना लगाया है।