BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के थाना पाँच के इलाके के अधीन आते इलाके में दिन चढ़ते ही लुटेरे सक्रिय हो गए है। थाना प्रभारी जिस समय नींद में थे उस समय लुटेरे वारदात करके फरार हो गए। घटना वीर बर्बरीक चौक के पास की है जहां स्कूटर पर विनय मल्होत्रा जा रहे थे कि पीछे से आएं मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट ली, जैसे ही विनय मल्होत्रा कुछ समझ पाते लुटेरे तो चेन छीनकर फरार हो गए पर स्कूटर सवार पलटिया खाते सड़क पर गिर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित खुद थाने पहुंचे ओर शिकायत लिखवाई। घटना सुबह क़रीब 8:30 की है जो पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है।