BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट में बब्बर ज्वैलर की दुकान में 80 लाख की चोरी करने वाले आरोपी की तस्वीर पुलिस ने जारी की है, इस तस्वीर में आरोपी का चेहरा साफ़ नज़र आ रहा है। जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से चोरों ने ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाकर मात्र 20 मिनट में 12 चोरों ने 80 लाख के गहने चुरा लिए। जालंधर के बस्ती बावा खेल रोड शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास बब्बर ज्वैलर में चोरों ने शटर तोड़कर अंदर पड़े लाखों के गहने चुराएँ थे जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी की है।