BURNING NEWS RAJESH SHARMA
नियमों की उलंघन करके पूरी रात सड़क पर परांठे बेचने के साथ शहर के कई पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले माडल टाउन में परांठा कारोबारी पर आख़िरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है, बीती रात भी क़ानून के आदेशों की अवहेलना करने के बाद पुलिस मुलाजिमों के साथ बदसलूकी करने के मामले में खुद को हार्ट अटैक परांठे वाला बताने वाले माडल टाउन के बीरदविंदर के खिलाफ थाना 6 में मामला दर्ज किया गया है। बीर दविंदर को जब भी पुलिस मुलाजिमों ने क़ानून में रहकर काम करने को लेकर कहा उल्टा वो पुलिस मुलाजिमों को नीचा दिखाने ओर थाना प्रभारी पर ही उनके साथ जानबूझकर तंग करने का आरोप लगाता रहा ओर पुलिस की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहा जिसने दीवाली की रात को भी पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ अभद्रता दिखाई जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीम रेड कर रही है।