BURNING NEWS✍️

आज, 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस महीने यह दूसरा ग्रहण होगा इससे पहले 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। आज यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा जो 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण रात में लगेगा जिसके कारण इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

  • ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
  • इस अवधि में नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची या सुई का उपयोग वर्जित माना गया है।
  • रसोई से जुड़े कामों को भी टालना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अधिकतर समय आराम करने में बिताएं।
  • घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें ताकि सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर न पड़ें। मान्यता है कि ग्रहण काल में यह किरणें गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
  • इस समय क्रोध, वाद-विवाद या किसी के प्रति नकारात्मक विचार मन में लाना भी उचित नहीं है, क्योंकि इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।
  • बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए और नकारात्मक वातावरण वाले स्थानों से दूरी बनानी चाहिए।
  • Surya Grahan 2025 September: सूर्य ग्रहण पर इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां

    मिथुन राशि- आपको इस समय सतर्क रहना होगा। रिश्तों में तनाव और करियर में गलत निर्णय की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। निवेश में घाटा और मानसिक दबाव बढ़ सकता है।

    कन्या राशि- आपको सेहत और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। बड़े फैसले टालें और संतान से जुड़ी चिंता मन को व्यस्त रखेगी। व्यापार में हानि या कर्ज संभव है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभलेगी।

    धनु राशि- आपके लिए कार्यस्थल पर चुनौतियां रहेंगी। अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी। मतभेद और पुराने रोग परेशान कर सकते हैं, पर संयम रखकर समाधान मिल जाएगा