BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट में आई ख़राबी के कारण तीन मरीज़ों की बारी बारी से मौत के मामले में देर रात जहां आनन फ़ानन में मेडिकल सुपरिडेंट ने 9 सदस्यीय कमेटी का

गठन कर दिया जिसके बाद सेहत मंत्री ने मेडिकल सुपरिडेंट के द्वारा बनाई कमेटी को भंग करके उनके द्वारा कमेटी बनाने का ऐलान किया है। सिविल अस्पताल में तीन मरीज़ों की मौत हो गई है, अस्पताल वाले आक्सीजन प्लांट के ख़राब होने की बात कहकर निचले मुलाजिमों पर मौत की ज़िम्मेदारी फैंक रहे थे जबकि इतने बड़े हादसे के ज़िम्मेदार उच्च अधिकारी हैं ना कि नीचे काम करने वाले, हादसे के तुरंत बाद सामने आए डाक्टर ने कहा था कि प्लांट ख़राब होने की बाद बड़े डाकटरो को बताई थी पर तीन दिन से इगनोर किया गया जिसके बाद ये हादसा हुआ। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि मामले की जांच करने के लिए चंडीगढ़ से हेल्थ डायरेक्टर व उनकी टीम सोमवार को सिविल अस्पताल में पहुंचेगी टीम जो रिपोर्ट पेश करेगी उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी सेहत मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई चेंज के दौरान कंप्रेसर काम हुआ था तीन मरीजों में से दो मरीज मल्टी ऑर्गन फेल थे और वेंटिलेटर पर थे तीनों मरीजों की मौत के समय में अंतर है इसकी जांच होगी जांच में जिसकी लापरवाही सामने आएगी सही करण का पता लगाया जा रहा है चंडीगढ़ से आने वाली हेल्थ डायरेक्टर की टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सोपने के लिए कह दिया है
बाइट : डॉ बलबीर सिंह हेल्थ मिनिस्टर पंजाब

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि तीन मरीजों की मौत का कारण पता करवाया जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी आखिरकार ऑक्सीजन लेवल कम क्यों हुआ और तकनीकी खराबी आने का कारण क्या था अगर किसी की नाकामी पाई गई तो उस पर विभागीय कार्रवाई तय है