BURNING NEWS✍️

इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ हालिया छापेमारी में इराकी सांसद हिंद अल-अब्बासी (Hind Al-Abbasi) के घर से भारी मात्रा में कैश और सोना मिलने का दावा वायरल हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार, उनके घर से 57 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) कैश, 27 किलोग्राम सोना और सोने से बने अंडरगार्मेंट्स (गोल्डन ब्रा और पैंटी) बरामद होने की बात कही गई है

हालाँकि, फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने के अंडरगारमेंट्स (Gold Underwear) मिलने की बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि इराकी प्रशासन या सरकार द्वारा नहीं की गई है। यह दावा सोशल मीडिया पर अलग-अलग पुरानी घटनाओं और तस्वीरों को जोड़कर बढ़ा-चढ़ाकर फैलाया गया।