BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

बाजार में शापिंग करने आई महिला ने सोना चुराकर अपने सैंडल में छिपा लिया। जिसकी भनक दुकानदार को लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित कर महिला को काबू कर लिया।

जालंधर में जग्गू चौक स्थित इंडिया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सोने की वालियां चुरा लीं। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। चोरी की घटना के बाद आधा घंटा दुकान पर हंगामा होता रहा। दुकानदार ने महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई।दुकानदार चंद्रमोहन ने बताया कि महिला ने दुकान से सोने की बालियां उठाई हैं। थाना-2 के ASI गोपाल ने बताया कि उन्हें इंडिया ज्वेलर्स के मालिक चंद्रमोहन से ग्राहक द्वारा गहने चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने आरोपी महिला के पास से तंबाकू, लाइटर और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया। हालांकि, पुलिस को चोरी हुई सोने की बालियां नहीं मिलीं।