BURNING NEWS✍️
सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगने से बवाल मच गया है जिसे सभी विरोधी पार्टियों ने शर्मनाक बताया है। बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कर ली है. वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. इस क्रम में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है. पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य की 5 लाख महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी नैपकिन बांटेगी. हालांकि, इस योजना के तहत बांटे जाने वाले पैकेट्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें लगी होने के चलते एनडीए ने कड़ा ऐतराज जताया है.