BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
विधायक रमन अरोड़ा को ज़मानत मिलने के तुरंत बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है, बुधवार को हाईकोर्ट से विधायक रमन अरोड़ा ओर एटीपी सुखदेव विशिष्ट को ज़मानत मिल गई थी पर इससे पहले कि वो जेल से बाहर आते उन्हें दोबारा से जालंधर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रमन
अरोड़ा के खिलाफ पुलिस ने जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है जिसके बाद उन्हें जेल से ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने रमन अरोड़ा का 3 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है, इससे साफ है कि रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम नहीं बल्कि बढ़ती जाएगी।