BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

लुधियाना में राजवीर जवंधा के अधिमास संस्कार में 150 फोन चोरी होने की घटना के बाद ऐसी ही वारदात जालंधर में देखने को मिली। जालंधर के जाने माने बाडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की बीते दिन आपरेशन के दौरान हार्ट अटैक आने से हुई मौत के बाद माडल टाउन जालंधर शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दौरान वहा पर चोरों ने खूब चाँदी लूटी, चोर अंतिम जगह जहां सबको आना है उस जगह पर भी बेख़ौफ़ होकर लोगों के मोबाइल चुराने में वयस्क रहे, हालाँकि जालंधर पुलिस की टीम वहाँ मौजूद थी पर चोरों ने इसकी परवाह नहीं की ओर लोगों के मोबाइल चुराते रहे। आप नेता काकू आहलूवालिया ओर अमृतसर के एक पार्षद का मोबाईल चोरी हुआ वही कई लोग ऐसे थे जिनके मोबाइल वहाँ चोरी हुए कई लोगों ने तो पुलिस को शिकायत भी नहीं दी ओर कई पुलिस के पास पहुंचे।