BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
लगातार 72 घंटे भारी बरसात के कारण लोगों के कच्ची छतों के गिरने से बहुत माली नुकसान हुआ है। बस्ती गुजां में भी ऐसे ही एक घर की छत गिरने से कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन माली नुकसान बहुत हो गया।
पंजाब सरकार के आदेशानुसार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल बस्ती गुजां इलाके में पहुंचे। जहां बरसात से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए घर के मालिक को 1.20 लाख रुपए, बर्तन और राशन दिया। वहीं जिन घरों में दरारें आई है, उन लोगों को 6500 रुपए, बर्तन और राशन दिया गया।
दरअसल, बस्ती गुजां के आर्या स्कूल के पास स्थित मीनू वालिया का घर भारी बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में महिला को घर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री द्वारा जालंधर के डिप्टी कमिश्नर से सरकारी राहत कोष में से 1.20 लाख का चैक, बर्तन और राशन दिलवाया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मोहिंदर भगत ने बताया कि घर को तैयार करने में अगर और पैसे लगे तो सरकार और एनजीओ द्वारा वह भी मदद की जाएगी।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम शायरी मल्होत्रा, तहसीलदार प्रवीण सिंगला, ब्लाक प्रधान वरुण सज्जन एवं अन्य उपस्थित थे।