BURNING NEWS✍️
मोहाली के जीरकपुर के वीआईपी रोड पर पुलिस और युवकों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि विवााद हाथापाई और थप्पड़बाजी में बदल गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी और युवक एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा वीआईपी रोड पर स्थित पुलिस बीट बॉक्स के बिल्कुल नजदीक हुआ। ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) शरद धीमान और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई।”
देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष झड़प पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इस हंगामे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बहस के दौरान एएसआई शरद धीमान ने एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवकों ने एएसआई को पीट दिया।