BURNING NEWS✍️
मोहाली में पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी सीरत कौर ने 9 साले पहले पति एकम ढिल्लों की हत्या की थी।
उसने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था। सीरत सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए उसे BMW कार में ले जा रही थी, तभी उसकी पोल खुल गई थी। शुक्रवार को मोहाली कोर्ट ने उसे सजा सुनाई।
सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से सीरत के लिए फांसी की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि महिला का यह पहला अपराध है और उसकी उम्र को देखते हुए यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की कैटेगरी में नहीं आता। इसलिए उसे उम्रकैद की सजा दी जाती है।”
आधी रात को गूंजी चीख, गोली चली: एकम और सीरत के 11 साल के बेटे गुरनिवाज सिंह ने कोर्ट में गवाही दी कि वारदात की रात उसने अपने पिता की चीख और फिर गोली चलने की आवाज सुनी थी। जब उसने कमरा खोलने की कोशिश की, तो मां (सीरत) ने बाहर से कुंडी लगा दी थी और कहा कि यह आवाज टीवी से आ रही है, तुम सो जाओ। सीरत ने यूएस-मेड 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल से एकम के सिर में गोली मारी थी।