BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
आज पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में बाढ़ पीड़ित परिवारों और प्रभावित किसानों के हक में कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले किए। सरकार के इन निर्णयों को किसानों की मेहनत का सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताया जा रहा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहेन्दर भगत ने मान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने का साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले किसानों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी पीड़ा को कम करने वाले साबित होंगे।
प्रधानमंत्री से राहत पैकेज की अपील
मोहेन्दर भगत ने आगे कहा कि कल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पंजाब का दौरा करने आ रहे हैं। ऐसे समय में केंद्र सरकार से उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करेंगे।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों और किसानों को वास्तविक सहायता तभी मिलेगी जब केंद्र सरकार पंजाब के हिस्से का बनता हक देगी। भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश की एकता और पंजाब के हक–सम्मान को सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है, और उन्हें पूरा भरोसा है कि पंजाब को उसका बनता अधिकार अवश्य मिलेगा।