BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
मॉडल टाउन में जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिस युवक पर गोली चली है उसका नाम सिमरनजीत बताया जा रहा है जिसने शहर में कोई नाजायज बिल्डिंग ओर कालोनियों की शिकायत ओर RTI डाली हुई थी।
इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गनीमत यह रही की गोली पिस्टल में ही फंस गई। इसके बाद युवकों ने गोली चलने की अफवाह फैला दी। इस दौरान लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस एसीपी रूप कौर द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई डालने वाले सिमरनजीत जिम से बाहर निकला। इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने उस पर हमला करने की नीयत से गोली चलाने की कोशिश की। इस दौरान गनीमत यह रही कि गोली पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद सिमरनजीत ने दोबारा जिम में भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना के बाद हमलावार भी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों द्वारा फायरिंग करने की कोशिश की गई थी, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस द्वारा पीड़ित सिमरनजीत के बयान दर्ज किए जा रहे है।