BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
सृष्टि कर्ता भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर शहर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों का आज निरीक्षण किया गया। शहर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी हों, किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह से पुख्ता किए जाएं।

6 अक्तूबर को महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में प्रस्तावित शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली जी, मेयर वनीत धीर जी और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि जी ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों का दौरा किया।

अधिकारियों ने उस मार्ग का निरीक्षण किया जहाँ से शोभायात्रा गुजरेगी। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, ट्रैफिक प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, लाइटिंग, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए ताकि आयोजन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।

इस मौके पर मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, सुभाष सोंधी, राजेश भट्टी, राजकुमार राजू और नगर निगम जालंधर के सभी अधिकारी मौजूद थे।