BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के जीजा की शर्मनाक करतूत सामने आई है जिसने जालंधर के रहने वाले युवक को बुरी तरह पीटा ओर बाद में उसकी वीडियो वायरल कर
दी। घटना की सूचना पुलिस को दी तो थाने की इंस्पेक्टर ने पीड़ित का नंबर ही ब्लाक में डाल दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर अभिषेक के जीजा ने पहले उन्हें खुद पीटा फिर बाद में दूसरे युवकों से पिटवाया। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने सामने आकर बयान दिए तो पुलिस भी हरकत में आ गई।