BURNING NEWS✍️

बिहार में बुधवार को NDA के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वम्मति से मंजूर कर लिया गया. नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. कल सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. दिनभर के सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए पढ़ते रहिए पल-पल के अपडेट..

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश  मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शिरकत करेंगे.