BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
फोर्टिस हेल्थकेयर ने पंजाब में अपनीमौजूदगी में विस्तार करने के मकसद से जालंधर में 228 बिस्तरों वालेश्रीमन सुपरस्पेश्यलिटी हॉस्पीटल को अपने नेटवर्क में शामिल कर लियाहै। इसके फोर्टिस नेटवर्क से जुड़ने के साथ ही, राज्य में फोर्टिस केफुटप्रिंट मजबूत हुए हैं, और पंजाब में मोहाली, अमृतसर तथा लुधियानामें मौजूदा अस्पतालों समेत, फोर्टिस की कुल पांच सुविधाओं में उपलब्धबिस्तरों की संख्या 1000 का आंकड़ा पार कर गई हैं।
फोर्टिस जालंधर लगभग 3 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है और यहां मरीजों केलिए सुपर–स्पेश्यलिटी सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की एनएबीएच तथाएनएबीएल प्रमाणन प्राप्त सुविधाओं में प्रमुख स्पेश्यलिटी सेवाएं जैसेकार्डियाक साइंसेज़, रीनल साइंसेज़ (किडनी ट्रांसप्लांट समेत), जनरल एवं लैपरोस्कोपिक सर्जरी, ओंकोलॉजी, ऑर्थोपिडिक्स, न्यूरोसाइंसेज़ तथा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी शामिल हैं। अस्पताल में 4 एडवांसऑपरेशन थियेटर, 1 कैथ लैब, 84 क्रिटिकल केयर बेड्स के अलावा पैटस्कैन, लिनियक एक्सीलेरेटर, एकमो, ईबस, ईयूएस, फ्राइब्रोस्कैन, एफएफआर तथा रोटा एब्लेटर जैसी सुविधाएं तथा एडवांस एचडीएफमशीनों और सीआरआरटी सपोर्ट के साथ 28 डायलसिस बेड्स भीउपलब्ध हैं।
डॉ आशुतोष रघुवंशी, एमडी एवं सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “जालंधर सुविधा का हमारे नेटवर्क से जुड़ना पंजाब में क्वालिटीहेल्थकेयर में विस्तार करने के हमारे प्रयासों में अहम मील का पत्थर है।मरीजों के लिए कुल 228 बिस्तरों तथा अन्य कई विशेष सेवाओं के साथ, यह अस्पताल वर्ल्ड–क्लास मेडिकल सेवाएं प्रदान करने की हमारीप्रतिबद्धता का सबूत है। हम राज्य सरकार एवं अन्य हितधारकों केआभारी हैं जिन्होंने हमें जालंधर एवं अन्य इलाकों के लिए भरोसेमंद तथाएडवांस हेल्थकेयर सुविधा शुरू करने में सहायता दी है।”
श्री आशीष भाटिया, एग्जीक्युटिव वाइस प्रेसीडेंट, फोर्टिस हेल्थकेयर नेकहा, “हम जालंधर में इस आधुनिक, सुपरस्पेश्यलिटी फैसिलटी केसाथ, श्रीमन हॉस्पीटल की पहचान और इसकी विरासत को आगे बढ़ातेहुए गौरवान्वित हैं। यह हमारी क्षेत्रीय उपस्थति बढ़ाने और एक्सेसिबल, हाइ–क्वालिटी केयर को जालंधर ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्यइलाकों के बाशिंदों के लिए भी उपलब्ध कराने की दिशा में बढ़ाया गयामहत्वपूर्ण कदम है”
डॉ वी पी शर्मा, डायरेक्टर, कार्डियाक साइंसेज़, फोर्टिस जालंधर नेकहा, “क्लीनिकल टीम की ओर से मैं कहना चाहूंगा कि हम फोर्टिसनेटवर्क का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं। फोर्टिस ने हेल्थकेयर के क्षेत्र मेंक्वालिटी और एक्सीलेंस के पर्याय के तौर पर अपनी साख बनायी है।फोर्टिस से जुड़कर हम इस क्षेत्र में मेडिकल सेवाओं में विस्तार करेंगे औरसाथ ही, यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जालंधर समेत आसपास के इलाकोंके मरीजों को एडवांस टैक्नोलॉजी तथा विस्तृत देखभाल आसानी सेउपलब्ध हो।”
इसके साथ ही, फोर्टिस हेल्थकेयर देशभर में अपने हेल्थकेयर नेटवर्क कोअधिक मजबूत और एकीकृत बनाने के साथ–साथ इसमें क्लीनिकलउत्कृष्टता, मरीज–केंद्रित देखभाल तथा भविष्य के लिहाज से तैयारइंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटे भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवाप्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में कंपनीदेशभर के 11 राज्यों में कुल 33 हेल्थकेयर सुविधाओं (जिनमें जेवी औरओ एंड एम शामिल हैं) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स का संचालनकरती है।