BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

फगवाड़ा के पलाही रोड पर स्थित होटल ताज विला में वीरवार रात पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने रेड की। टीम ने लगभग 40 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वीरवार रात लगभग साढ़े नौ बजे साइबर क्राइम की टीम ने होटल में दबिश दी। पूरी रात यहां पर जांच चलती रही। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस ने यहां से 40 लोगों को हिरासत में लिया तथा मौके से मिला सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फर्नीचर भी अपने कब्जे में ले लिया है तथा अपने साथ ले गई है। फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।