BURNING NEWS✍️

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में बाढ़ के कारण हुए भारी नुक्सान के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है। पी.एम. मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि पी.एम. मोदी ने आज पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया, जिसके बाद बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करते हुए उक्त पैकेज की घोषणा की है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरदासपुर दौरे पर हैं, और वहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया है। पंजाब में बाढ़ से भारी नुक्सान हुआ है, इसे देखते प्रधानमंत्री पी.एम. मोदी ने राज्य के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

बता दें कि बाढ़ के कहर के कारण पंजाब के 23 जिले इस समय पानी में डूबे हुए हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद बेघर हुए लोगों व किसानों के नुक्सान की भरपाई के लिए उक्त पैकेज की घोषणा की है, जोकि एक बड़ी राहत मानी जा रही है।