BURNING NEWS✍️
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के जालंधर आगमन पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने हेलिपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जालंधर स्थित डीएवीआईईटी (DAVIET) कॉलेज में श्री सनातन जैन सभा द्वारा आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक नेतृत्व की सराहना की।

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने श्री सनातन जैन सभा द्वारा इस भव्य आयोजन के लिए सभा के पदाधिकारियों एवं सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।