BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पार्षद को जिताकर गलती की कोई काम नहीं करता ये कहकर गंदी गालियाँ निकालकर एक वर्कर ने व्हाट्सएप ग्रुप में रिकार्डिंग सेंड कर दी जिसके बाद जब रिकॉर्डिंग पूर्व पार्षद ओर पार्षद पति ने सुनी तो उन्होंने ग्रुप में ही गालियाँ निकालने वाले वर्कर को खूब खरी खोटी सुनाईं, इतना ही नहीं चुनावों में उस वर्कर ने कितने पैसे लेकर उनका साथ दिया वो भी खुलासा किया। जालंधर वेस्ट में विकास कार्य के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करवाने वाले वर्कर ने आडियों मैसेज ग्रुप में डाला जिसमें उसने मौजूदा पार्षद पति को अभद्र भाषा का प्रयोग करके गंदी गालियाँ निकाल दी जिसके बाद फिर पार्षद पति ने अपना रिएक्शन दिया ओर ग्रुप में आडियों मैसेज भेजने वाले को खूब खरी खोटी सुनाईं ओर बताया कि चुनावों में भी पैसे लेकर ही साथ चला था। वही पार्षद पति ने इस वर्कर के खिलाफ पार्टी के सीनियर नेताओं को भी शिकायत की है ताकि पार्टी इसके खिलाफ कार्रवाई करे।