BURNING NEWS✍️
ऑपरेशन सिंदूर” के बाद आज सुबह जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर सामना करते हुए हरियाणा के जवान दिनेश शर्मा वीर गति को प्राप्त हो गए। पाकिस्तान की फायरिंग में बार्डर पर सटे गाँव के 15 बेकसूर लोगों की जान चली गई जिसके बाद गाँव ख़ाली होने शुरू हो गए है।
हरियाणा सीएम ने किया ट्वीट कर दुख व्यक्त
ऑपरेशन सिंदूर” के बाद आज सुबह जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर सामना करते हुए माँ भारती के वीर सपूत, हरियाणा के पलवल के बेटे, जवान दिनेश कुमार शर्मा जी ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। आपकी शहादत पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। यह देश आपके त्याग को कभी भुला नहीं पाएगा। इस शहादत को मेरा नमन