BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
SIR की ड्यूटी से परेशान होकर सरकारी टीचर ने नगर में कूदकर आत्महत्या कर ली,पंजाब के गुरदासपुर के काहनूवान में सबराओ ब्रांच की भट्टियां पुल से कूदकर सरकारी टीचर में सुसाइड कर लिया है। मरने से पहले उसने नहर के पास कार खड़ी की, इसके बाद अपने साथी टीचर को आखिरी कॉल की, जिसमें उसने कहा- में SIR से परेशान हूं, अब ज्यादा काम का प्रेशर नहीं। इतना कहने के बाद उसने नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली,परिवार ने फोन बंद होने पर जांच शुरू की तो पता चला कि टीचर की मौत हो चुकी है।
गुरप्रीत सिंह ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने अन्य साथी शिक्षकों को कॉल कर अपनी परेशानी बताई थी. फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में शिक्षक की तलाश में जुटी हुई है
गोताखोर लाश ढूँढने में लगे
वहीं, पास के खेतों में काम कर रहे एक किसान ने भी बताया कि उसने एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद वहां से जाते देखा था, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि वह नहर में छलांग लगाने जा रहा है. फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में शिक्षक की तलाश में जुटी हुई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है।