Breaking
पंजाब-DSP ने पत्नी बेटे ओर बहू को मारी बीच सड़क गोलियाँ
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई है जहां डीएसपी ने अपनी पत्नी बेटे ओर बहू को गोलियों से भून दिया है, वारदात के बाद आरोपी को मौके पर पहुँची पुलिस ने काबू कर लिया, वारदात में क़रीब चार गोलियाँ चली बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर में … Read more
Rajesh Sharma
4 Jul 2025 • 2 min read • 1,673 views
BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में बड़ी वारदात सामने आई है जहां डीएसपी ने अपनी पत्नी बेटे ओर बहू को गोलियों से भून दिया है, वारदात के बाद आरोपी को मौके पर पहुँची पुलिस ने काबू कर लिया, वारदात में क़रीब चार गोलियाँ चली बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर में CRPF के रिटायर्ड DSP ने अपनी पहली पत्नी, बेटे और बहू को गोलियां मार दीं। तीनों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह का परिवार के साथ विवाद चल रहा है।
शुक्रवार को दोनों पक्षों में बहस हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर मजीठा रोड पर थाना सदर में पहुंचे। अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों में दोबारा से झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहले पत्नी, फिर बेटे और बहू को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई।
फायरिंग के बाद आरोपी को पकड़ा एसीपी नॉर्थ IPS ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी राजासांसी का रहने वाला है। फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया।
रिटायर्ड DSP की 2 शादियां, पहली पत्नी से विवाद ACP ने बताया कि तरसेम की 2 शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। बेटे के साथ ही विवाद जारी है। इसी झगड़े के दौरान तरसेम सिंह ने ये कदम उठाया। जिस वेपन से फायरिंग की गई, वे लाइसेंसी है