BURNING NEWS✍️
पंजाब सरकार ने एक बार फिर से सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया है। सरकार ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सरकारी कार्यालयों के समय में फिर से बदलाव किया है। 25 मई से 30 जून 2026 तक पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों का कार्य समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया था । पर एक जुलाई से सरकार ने समय में फिर से बदलाव किया है। अब पहले की तरह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सरकारी कार्यालयों का समय तय किया गया है।