पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कलानौर में एक अस्पताल के अंदर ग्रेनेड हमले की खबर आई है। इस घटना के बाद दशहत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार कलानौर के स्थित मुल्तानी अस्पताल जिसका पहले नाम खैहरा अस्पताल था वहां पर एक युवक ने ग्रेनेड फैंका है।
इस घटना में अस्पताल में लगे शीशे टूट गए और लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार एक युवक जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था व अस्पताल के अंदर आया और ग्रेनेड फैंक कर भाग गया।