BURNING NEWS✍️

हरियाणा दिल्ली पंजाब के लिए सिर दर्द बने कुख्यात बदमाश का एनकाउंटर कर दिया गया है जिसमें उसकी मौत हो गई है, एक महीने में क़रीब 5 हत्याओं में संलिप्त गैंगस्टर पर पुलिस ने दो लाख का इनाम भी रखा हुआ था, पंजाब में फ़िल्म इंडस्ट्री से फिरौती माँगना ओर गोलियाँ चलाने के मामले में चर्चा में आया ये गैंगस्टर रोमिल वोहरा का खोल सुबह ख़त्म हुआ है। हरियाणा के गुरुग्राम में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा पुलिस की गोली लगने से मारा गया। रोमिल यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर सहित पांच हत्याओं का आरोपी था। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस कई जिलों में उसकी तलाश कर रही थी।