BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

पंजाब में दिन चढ़ते ही बड़ी घटना घटी है जहां अमृतसर के मजीठा  में सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुँच जाँच में लग गए है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खँगालीं जा रही है।