BURNING NEWS✍️
पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी विपुल उज्ज्वल की मेहनत रंग लाई। जिनको पुरस्कार से नवाज़ा गया है। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड जीता।

भारत के सबसे बड़े ग्रामीण शासन डेटा प्लेटफॉर्म को बड़ी पहचान मिली। यह भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की एक प्रमुख (फ्लैगशिप) पहल है। यह पुरस्कार जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।