BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंच ने गाँव की रहने वाली महिला को बुरी तरह चप्पलों से पीटा तो इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ़्तारी के बाद महिला का बयान भी सामने आया है।
पंजाब के फगवाड़ा के गांव रिहाना जट्टा में पगड़ीधारी सिख युवक ने अपाहिज व्यक्ति सहित बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं व्यक्ति द्वारा दोनों से गाली गलौच की गई। वायरल वीडियो में सिख नौजवान महिला को चप्पल से पीटता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद युवक विकलांग व्यक्ति पर भी हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन जब पीड़ित परिवार का सदस्य वीडियो बनाता है तब वह डर जाता है और पीछे चला जाता है। जिसके बाद वह तीखी वस्तु उठाकर मारने के आता है। हालांकि महिलाओं द्वारा उसे रोक लिया जाता है। काफी देर बहसबाजी होने के बाद युवक कुछ दूरी से बेलचा मारने के लिए उठाकर ले आता है। हालांकि इस बार महिलाओं द्वारा उसे रोक लिया जाता है। इसके बाद वह पीड़ित महिला पर गाली गलौज करने का आरोप लगने लग जाता है। वायरल वीडियो देखने पर जाहिर हो रहा है कि गांव में रहने वाले 2 पड़ोसियों के विवाद हुआ है।
फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी के प्रभारी मेजर सिंह ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्हें भी मिली थी। जब उन्होंने जांच की तो पता लगा की वायरल वीडियो में महिला को पीटने वाला सिख युवक गांव का पंच गुरप्रीत सिंह है। गुरप्रीत सिंह और उसके पड़ोस में रहने वाली महिला बलजीत कौर के बीच में दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने महिला को पीटना तक शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ बलजीत कौर के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया गया है। गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।