BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

नाजायज निर्माण करके नगर निगम को लाखों का रगडा लगानेवाले एक ठेकेदार ने कांग्रेसी वर्कर के इशारे पर नाजायज मार्केट बनाकर सबको हैरान कर दिया है। निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की छत्र छाया में बनी इस मार्केट में चार दुकानें बिल्कुल नाजायज बनाकर जहा निगम को चूना लगाया गया वहीं इस ज़मीन के काग़ज़ात में भी भारी गोलमाल है। इस मार्केट को बनाने वाले के पास ज़मीन के सहीं दस्तावेज़ ओर पूरे दस्तावेज नहीं है पर इसके बावजूद इस ज़मीन पर पूरी तरह दुकानें बनाकर उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही है। जालंधर वेस्ट के अधीन आते सिद्दारथ नगर में धार्मिक स्थल के पीछे बिना दस्तावेज़ों के इस ज़मीन को बनाने की अनुमति कैसे मिली ये हैरान करने वाली बात है। हालाँकि मेयर विनीत धीर नाजायज निर्माण करके निगम को चूना लगाने वालो के खिलाफ पर ओर सख़्त कारवाई भी करते है पर निचले अधिकारी उनकी भी आँखों में धूल झोंकते हुए अपनी जेबें भर रहे है।