BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

ATP सुखदेव विशिष्ट के द्वारा जालंधर में कई लोगों को नगर निगम के नक़ली नोटिस लगाकर बाद में विधायक रमन अरोड़ा के द्वारा करपशन का खेल खेलने के बाद जहां करोड़ों की शहर में लूट का पर्दाफाश हुआ था वहीं नक़ली नोटिस की जाल जालंधर वेस्ट में बिछा हुआ है, जिसकी जाँच अभी अधूरी है। एटीपी सुखदेव पर जब विजिलेंस ने कारवाई की तो उस समय उनके पास जालंधर वेस्ट का चार्ज था तो वहीं वेस्ट हलके में मंत्री महेंद्र भगत के अधीन आते इलाके में कई नाजायज कालोनियों ओर कमर्शियल बिलडिगों का निर्माण हुआ ये ऐसी बिल्डिंग थी जिनको नगर निगम ने नोटिस जारी किया पर कुछ दिन बाद नोटिस ख़त्म हो गया ओर बिल्डिंग तैयार हो गई। मंत्री महेंद्र भगत के रिश्तेदार पार्षद ओंकार टिक्का के वार्ड में पार्क के सामने BIGGER SPOON ओर साथ में ज्वैलर की दुकान बनकर तैयार हो गई जिनको नोटिस मिला पर फिर नोटिस ख़त्म कैसे हुआ? वहीं माता चिंतपूर्णी मंदिर घई नगर के सामने भी एक नाजायज दुकान बन रही थी जिसे नोटिस मिला तो उस नोटिस के बाद दुकान मालिक ने दुकान फिर भी तैयार कर ली, बस्ती शेख चिट्टा स्कूल के सामने साहिब फर्नीचर की चार मंजिला दुकान बनकर तैयार हो गई इस बिल्डिंग को भी नोटिस आया था पर बनी कैसे ये साफ नहीं, वहीं बस्ती शेख घास मंडी चुंगी के पास नाजायज कालोनी बन गई है इस कालोनी का सीवरेज कनेक्शन भी रात के अंधेरे में जोड़ लिया गया है कालोनी के बाहर पेंट फैक्ट्री वाले की नाजायज दुकानें जो नगर निगम ने गिराई थी पर वो दोबारा लैंटर डालकर कैसे तैयार हो गई, बस्ती बावा खेल नहर के साथ कमर्शियल इमारत जिसमें चार शटर बड़े लगाकर इसे तैयार कर लिया गया है ये किस राजनेता की शह पर बनी है। इससे साफ है कि एटीपी के नोटिस ज़्यादातर या तो नक़ली थे या फिर उन नोटिस के पीछे सैटिंग करने वाले कोई नेता लोग थे जिनकी शह पर ये सब निर्माण हुए।