BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
सरकारी कर्मचारी ने दशहरे वाले दिन 19 साल के पड़ोसी के साथ मामूली बहस के बाद उसके माथे में गोली मार उसकी हत्या कर दी। पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने दुकान पर बहस के बाद रिवॉल्वर से युवक के माथे पर गोली मारी। इसकी सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की एसएचओ, एसीपी जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। एसीपी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान 19 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला था।
भाई के साथ दुकान पर बैठा था युवक: लुधियाना के राम नगर में गली नंबर 9 में हेयर ड्रैसिंग का काम करने वाला रितेश अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसका छोटा भाई हिमांशु भी उनके साथ रहता था। वह करीब 5 महीने से यहीं पर साथ में रह रहे थे। गुरुवार शाम को रितेश दुकान पर था और हिमांशु घर में था। करीब साढ़े चार बजे वो भी दुकान पर चला गया। यहां वह भाई के साथ बैठा था।
गोली मारने के बाद रिवॉल्वर घर में रखकर फरार:
पूनम ने बताया कि पड़ोसी ने जैसे ही हिमांशु के माथे पर गोली मारी तो वह नीचे गिर गया। पड़ोसी रिवॉल्वर लेकर अपने घर में घुसा। उसने रिवॉल्वर घर में रखी और वहां से फरार हो गया। जाते जाते वह लोगों को धमकाते हुए गया कि अगर किसी ने उसका नाम लिया तो ठीक नहीं होगा।
ग्लाडा में नौकरी करता है आरोपी: आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी गुलशन ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करता है। लोगों को यह पता नहीं है कि वह ग्लाडा में किस पद पर काम करता है। पुलिस भी अब ग्लाडा से उसके बारे में विस्तार से जानकारी जुटाने में लग गई है।
हत्या में इस्तेमाल अवैध रिवॉल्वर बरामद
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस नहीं है। उसने अपने पास अवैध हथियार रखा था। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिवॉल्वर आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।