BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

जालंधर के माडल टाउन में करोड़ों रूपए की प्रॉपर्टी के विवाद में राजन सिद्धू के द्वारा लगाएं आरोपों को डाक्टर जश्नीव कपूर ने सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि पैसे देकर मैंने रजिस्ट्री करवाई है जो रजिस्ट्री करवाने राजन सिद्धू अपनी पत्नी के साथ आए थे

मैंने किसी से जबरन कोई प्रापटी नहीं ख़रीदी। वहीं उन्होंने प्राप्टी गिरवी रखने की बात को भी सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि उनके पास प्राप्टी संबंधी सारे दस्तावेज मौजूद हैं जिनमें कुछ भी गलत नहीं है ये बिना वजह विवाद पैदा कर रहे हैं।