BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर से MP बनकर जीते चरनजीत चन्नी ने बुरे समय में भी जालंधर की सैर नहीं ली, कभी जालंधर में अपने घर ओर आफिस होने का दावा करके जालंधर में चुनाव जीतने वाले चमकौर साहिब से आएं चन्नी ने जालंधर के लोगों को एक मिंनट में ही पराया कर दिया। पंजाब भर में जहां बाढ़ ने अपना प्रकोप मचाया हुआ था वहीं लोगों को उम्मीद थी कि चरणजीत चन्नी उनकी सार जानने जालंधर आएँगे पर लोगों के अरमानों पर पानी फिरता उस समय नज़र आया जब चन्नी चमकौर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाको में कस्सी से मिट्टी बोरियों में भरते नज़र आए ओर लोगों की सेवा करते दिखे ऐसे में जालंधर वासियों को लावारिस छोड़ा गया, चरणजीत चन्नी जालंधर के लोगों से वोट लेकर जीते पर मुसीबत में किसी के काम नहीं आए।

बाढ़ ग्रस्त इलाके में लगाकर काम कर रहे आम आदमी पार्टी के मंत्री महेंद्र भगत,पवन टीनू नज़र आ रहे हैं वहीं भाजपा से सुशील रिंकू जो एमपी चुनावों में जालंधर के रहने वाले होने के बावजूद भी हार गए थे लोगों के बीच सुबह शाम पहुंचकर हर संभव कार्य कर रहे है। वही जालंधर में चन्नी की जगह कांग्रेस के जिला प्रधान बेरी ओर कांग्रेसी नेत्री सुरेंद्र कौर बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करते दिखे। ऐसे में चन्नी को जालंधर वासियों ने जिताकर हासिल क्या किया ये वो अब सोच रहे है।